संजय कॉलोनी में बनेगी सीसी रोड, बेस बनाना शुरू
तीन दशक यानी की 30 सालों से भी अधिक से संजय काॅलोनी के रहवासी सड़क नहीं बनने से परेशान थे। अब जाकर यहां नगर परिषद सड़क बनाने का कार्य कर रही है। गत 15 वर्षों से नगर में भाजपा की परिषद होकर मुख्य मार्ग की सड़क का कार्य नहीं किया गया था। वर्तमान में कांग्रेस का परिषद पर कब्जा है। यहां के रहवासी कीचड़, गंदगी सहित पानी की निकासी के अभाव में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।
वर्तमान में सड़क के बेस का कार्य चल रहा है। आगामी एक पखवाड़े में सड़क का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। रहवासी रामलाल भूरिया, मनीराम दोहरे, गब्बरसिंह आदि ने बताया नाली नहीं होने से रहवासियों के घरों का पानी कच्ची सड़क पर बहता रहता था। जिससे बरसों से कीचड़ की समस्या का सामना कर रहे थे। अब जाकर सड़क बन रही है। यहां इसके साथ ही नाली भी बनाई जाना चाहिए। ठेकेदार गौरव जैन ने बताया सड़क के साथ नाली भी बनाई जाएगी।
राजगढ़. संजय कॉलोनी की सड़क का कार्य चल रहा है।