ब्यावरा-सारंगपुर शिविर में पहुंचेंगी प्रभारी मंत्री
राजगढ़| जिले में मई महीना में आयोजित हो रहे ब्लॉक स्तर के कौशल रोजगार व स्वरोजगार शिविरों की तारीखों में परिवर्तन किया गया है। असल में जिले में 24 मई को संभावित प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए इनके समय में परिवर्तन किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ऋषभ गुप्ता ने बताया कि इसके तहत ब्यावरा में इस शिविर का आयोजन 24 मई को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जबकि सारंगपुर में 28 मई सुबह 11 बजे से यह शिविर आयोजित होगा। इन शिविरों में प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे भी शामिल होंगी।