पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काॅलेज गेट पर लगा ताला तुड़वा एसडीएम को करना पड़ा निरीक्षण

काॅलेज गेट पर लगा ताला तुड़वा एसडीएम को करना पड़ा निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| राजकीय महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं में नकल की शिकायतों के मद्देनजर उपखंड अधिकारी पवन कुमार व थाना प्रभारी विनोद सामरिया बुधवार को महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो कॉलेज का मेन गेट बंद व बाहर की ओर से ताला लगा हुआ मिला। करीब 10 मिनट खड़ा रहने के बाद ताला खोलने के लिए कर्मचारी नहीं आया तो ताले को पुलिसकर्मियों से तुड़वाना पड़ा। इसके बाद कॉलेज में प्रवेश कर एसडीएम ने परीक्षाओं का निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया। एसडीएम ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगे होने व गेट पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं होने की जानकारी प्राचार्य सतीश शर्मा से ली। गेट पर ताला लगा होने के जवाब पर प्राचार्य ने बताया कि सहायक कर्मचारी ताला लगाकर किसी कार्य से बाहर चला गया जिसके चलते यह असुविधा हुई जबकि परीक्षाओं में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...