- Hindi News
- National
- किसानों का रोष मार्च, बाजार बंद रहा, विधायक बोले राजस्व व सेटलमेंट की टीम करेगी समाधान
किसानों का रोष मार्च, बाजार बंद रहा, विधायक बोले- राजस्व व सेटलमेंट की टीम करेगी समाधान
गांव पीपासर, हिंदौर व चक अमरपुरा के किसानों ने राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को बाजार बंद करवा रोष मार्च निकाला। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों को लेकर किसानों का चौथे दिन से उपतहसील मुख्यालय के सामने धरना जारी रहा। इस बीच विधायक राजेंद्र भादू ने धरनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष नाराजगी जताई। किसान विक्रम संवत 2002 के नक्शे के आधार पर जमीनों की वापस पैमाइश करने, संवत 2036 की जमाबंदी लागू करने, संवत 2038 के नक्शे व जमाबंदी खारिज कर, पैमाईश में 100 से अधिक किसानों की काटी गई जमीन राजस्व रिकार्ड में वापस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने टीम गठित कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सेटलमेंट व राजस्व विभाग की टीम राजियासर आएगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। किसानों ने विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान किसान दूदाराम, जियाराम, गोवर्धन, हनुमान पाटवाल, फुसाराम, सुमित गोदारा, राजवीर, हरीराम गोदारा, देवकरण व बजरंग दास सहित अन्य किसान मौजूद थे।