सूरतगढ़/राजियासर| ग्राम पंचायत राजियासर के चक अमरपुरा, रोही पीपासर, हिंदौर व चक गोदारान के किसानों का चकबंदी व भूमि के पुख्ता आंवटन की मांग को लेकर राजियासर उपतहसील पर शनिवार को 12वें दिन धरना जारी रहा। किसानों ने 21 मई को धरनास्थल पर सीएम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। शनिवार को धरना स्थल पर हुई सभा को बसपा सेक्टर प्रभारी हनुमान पाटवाल, किसान मघाराम, खियाराम, चेनाराम, लालचंद, भादरराम, भूराराम, बीरबलराम, किशोरीराम, बजरंगलाल, देवीलाल व देवकरण ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों ने बताया कि वे 13 अप्रैल को उपतहसील पर धरने पर बैठे थे, तब विधायक राजेंद्र भादू व राजस्व विभाग के अधिकारी ने धरने पर आकर आश्वासन दिया था, कि उनकी मांग के मुताबिक गिरदावर व पटवारी खेतों में जाकर पैमाइश करेंगे। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था।