सूरतगढ़-बीकानेर हाईवे पर राजियासर उप तहसील के निकट रविवार रात ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार 2 जनों की मौत हो गई।
मृतकों में एक की पहचान प्रभूसिंह पुत्र जगमाल सिंह निवासी 103 आरडीएल के रूप में हुई है वहीं दूसरा मृतक प्रदीप कुमार एमपी का रहने वाला था, पर उसके बारे में सही जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को राजियासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गांव 103 आरडीएल निवासी गोपाल सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।