पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने फूंका सीएम का पुतला बोले 14 दिन से बैठे हैं धरने पर

किसानों ने फूंका सीएम का पुतला बोले- 14 दिन से बैठे हैं धरने पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| राजियासर उप तहसील के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को सीएम का पुतला जलाकर रोष जताया। किसानों का आरोप है कि वे 14 दिन से जमीन संबंधी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, पर न तो जनप्रतिनिधि और नहीं प्रशासन उनकी मांग पर गौर कर रहा। इससे ग्रामीणों में रोष है। किसान बनवारीलाल शर्मा, अजयपाल गोदारा, बसपा के श्रवण सिंगाठिया, आप के सत्यप्रकाश सिहाग, राजू जाट, अमित कड़वासरा, जीवणराम, बीरबलराम, करमली खां, गामू खां, कंवरभान शर्मा, बसपा के हनुमान पाटवाल, अंबेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष भंवरलाल खंडलेवाल ने किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के प्रति हमदर्दी दिखाने वाली सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। किसानों की मांग है 2038 की पैमाइश में 150 किसानों का राजस्व रिकार्ड से नाम गायब है। उनका मौका व कब्जा के आधार पर उनका नाम रिकार्ड में दर्ज किया जाए, संवत 2036 की जमाबंदी लागू कर 2002 नक्शे के आधार पर पैमाइश की जाए, किसानों को निशुल्क खातेदारी दी जाए, संवत 2038 की जमाबंदी व संवत 2038 का नक्शा गलत व फटा पुराना है जिसे खारिज किया जाए आदि मांगे शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...