पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनगर में बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से हुई मौत

राजनगर में बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगर थाना क्षेत्र के बंदोड़ीह गांव में बुधवार की सुबह करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंदोड़ीह गांव के करण तापे सुबह करीब 6:30 बजे गांव में ही बिजली की मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान 11,000 बोल्ट के तार से स्पर्श हो जाने के कारण उनका दाहिना हाथ पूरी तरह से जल गया और वह बिजली पोल से नीचे गिर गए। करंट लगते ही बड़े जोर से आवाज होने लगी। जब तक लोग वहां पहुंचते और कुछ करते, तब तक मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया था और नीचे गिर गया। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना राजनगर थाने को दी और बिजली मिस्त्री को तत्काल सीएचसी राजनगर पहुंचाया गया। यहां सीएससी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बिजली मिस्त्री की उम्र करीब 27 वर्ष थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

खबरें और भी हैं...