पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जादूगोड़ा : महिला संगठनों ने डीएसपी और थाना प्रभारी को किया सम्मानित

जादूगोड़ा : महिला संगठनों ने डीएसपी और थाना प्रभारी को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबारानी हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने पर महिला संगठनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है। इस कार्रवाई के बाद महिला संगठनों द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि राजदोहा गांव के आजीविका महिला संगठन के सदस्यों ने जोबारानी हत्याकांड में आरोपी मुन्ना राम हेंब्रम, रानी हेंब्रम, काठराय हेंब्रम की गिरफ्तारी राजनगर थाना के उसके साला कृष्णा मार्डी के घर से पुलिस ने की थी। जादूगोड़ा पुलिस की इस करवाई पर महिला संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व मुखिया अनिता मुर्मू के नेतृत्व में मुसाबनी के डीएसपी अजीत विमल और जादूगोड़ा के थाना प्रभारी प्रभात कुमार को सम्मनित किया। इस अभियान की सफलता पर धन्यवाद देकर आभार प्रकट कीं। वहीं अनिता मुर्मू ने कहा कि इस कार्य से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने से पूरे अनुमंडल के महिला संगठनों ने अनिता मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन व आमरण अनशन भी किया था। वहीं डीएसपी अजीत विमल ने कहा कि प्रशासन अपना कर्तव्य निभाता है। ग्रामीणों को हमेशा प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए। मौके पर महिलाओं में अंजली मुर्मू, संगीता किस्कु, सुमित्रा मार्डी, सपना सोरेन, सिंगों सोरेन शामिल थीं।

डीएसपी को सम्मानित करतीं महिला संगठन की महिलाएं।

खबरें और भी हैं...