राजनगर| प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। प्रखंड क्षेत्र में 20 मई की दोपहर 2:30 बजे से तेज हवा और हल्की बारिश हुई। इसके बाद बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। लोग बिजली विभाग से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं तो टालमटोल जवाब मिल रहा है। विद्युत उपकेंद्र से 20 किलोमीटर दूर खराबी होने पर भी पूरे फीडर से विद्युत आपूर्ति रोक दी जाती है।
खरसावां: कुचाई बाजार से कांग्रेस का झंडा चोरी
खरसावां| कुचाई बाजार स्थिति कृष्णा स्टूडियो में लगाए गए कांग्रेस के झंडा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर कुचाई थाना में कांग्रेसियों ने लिखित शिकायत की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी कुचाई के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र सोय का आरोप है कि कृष्णा स्टूडियो में लगाए गए झंडे को अज्ञात कुछ असमाजिक लोगों के द्वारा चुरा लिया। इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।