राजनगर| झारखंड दिशोम पार्टी व आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा भारत बंद का राजनगर प्रखंड क्षेत्र में मिलजुला असर रहा। सरकारी व गैर सरकारी संस्थान खुले रहे। जबकि आदिवासी सेंगल अभियान के जिला अध्यक्ष सुगनाथ हेम्ब्रम के नेतृत्व में बंद समर्थक हाता-चाईबासा मुख्य सड़क रोला में घंटों सड़क जाम कर आवागमन बाधित रखा। रोला क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही। सड़क जाम सूचना पाकर राजनगर के थाना प्रभारी यज्ञ नारायण तिवारी के नेतृत्व में जवान पहुंचे। इसके बाद बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। शाम में सभी को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। हाता-चाईबासा मुख्य सड़क पर सवारी वाहन व लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं।