जोबरानी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने राजनगर से किया गिरफ्तार
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा निवासी जोबारानी हेंब्रम की हत्या के आरोपी पति मुन्ना राम हेंब्रम, पहली रानी हेंब्रम और उसका बड़ा बेटा कंठराय हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस को आए दिन हो रहे इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन से राहत मिली है। जादूगोड़ा थाना के राजदोहा गांव में 19 अप्रैल को यूसील कर्मी मुन्ना राम हेंब्रम की दूसरी प|ी जोबारानी हेंब्रम की हत्या का आरोप सौतन, मुन्ना राम की पहली प|ी रानी हेंब्रम उसका बड़ा बेटा कंठराय हेंब्रम पर लगा था। जोबा रानी के परिजनों ने मुन्ना राम और उसकी पहली प|ी और बेटा पर प्रताड़ित करने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था। दूसरी तरफ जादूगोड़ा थाना प्रभारी प्रभात कुमार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिन रात एक किए हुए थे। वही मुसाबनी डीएसपी अजीत विमल के दिशा निर्देश पर टीम बना कर छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों राजनगर थाना में मुन्ना राम के साला कृष्णा मार्डी के यहां पर छिपे हुए हैं। मंगलवार की देर रात छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार सुबह जेल भेज दिया।