कवर्धा के 17वीं बटालियन में पदस्थ जवान की ट्रेन हादसे में गुरुवार की देर रात मौत हो गई। जवान राजनांदगांव तुलसीपुर साधुचाल का रहने वाला था। चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद वह साथी जवानों के साथ ट्रेन से लौट रहा था। तभी ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। साधु चाल तुलसीपुर वार्ड नंबर 18 निवासी नितराज पिता स्वर्गीय होमनाथ निर्मलकर 17वीं वाहिनी बटालियन कवर्धा में पदस्थ था। वह बटालियन के साथ कर्नाटक चुनाव में ड्यूटी करने गया था। बताया गया है कि वह पांच भाइयों बहनों में सबसे छोटा था। जवान विवाहित था, एक छोटी बेटी डेढ़ साल की है।
अच्छा काम देख बनाया था रीडर: कवर्धा 17वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट कुर्रे ने बताया कि मृतक जवान धोबी आरक्षक पद पर भर्ती हुआ था। उसे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम दिया गया। काम अच्छा था इसलिए डिप्टी कमांडेंट ने नितराज ने उसे अपना रीडर बनाया था।
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव

नितराज
कर्नाटक से लौट रहे जवान की ट्रेन से गिरने पर मौत, प|ी को फोन से कहा था...जल्द घर लौट रहा हूं, दो दिन बाद पहुंचा शव
कर्नाटक से लौट रहे जवान की ट्रेन से गिरने पर मौत, प|ी को फोन से कहा था...जल्द घर लौट रहा हूं, दो दिन बाद पहुंचा शव
रात में गिरा, सात घंटे बाद अफसरों को पता चला
... नितराज की जगह पहुंचा शव, पसरा मातम : 15 अप्रैल की रात जवानों से भरी पूरी ट्रेन हैदराबाद से रवाना हुई। 16 अप्रैल को हैदराबाद स्टेशन पहुंचने के बाद नितराज ने रात में अपनी प|ी को फोन लगाया था। उसने कहा था कि वे ड्यूटी से लौट रहे हैं। जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। जबकि ऐसा हो न सका। शनिवार को घर पर नितराज का शव आया। खबर मिलने के बाद से पूरे घर में मातम पसर गया है। शनिवार को नितराज का अंतिम संस्कार किया गया।
एक बेटी डेढ़ साल की और प|ी पांच माह के गर्भ से भी
परिजनों ने बताया कि नितराज की प|ी अश्वनी पांच माह के गर्भ से है। उसकी डेढ़ साल की बेटी कनक भी है। परिजनों ने बताया कि एक बार बात होने के बाद दोबारा नितराज ने रात करीब एक बजे फोन किया था। अश्वनी रात को सो चुकी थी, इस वजह से वह फोन नहीं उठा पाई। जहां नितराज गिरा था वहां पुलिस वालों को उसके आधार कार्ड और मोबाइल के माध्यम से इसकी जानकारी लगी। लास्ट कॉल उन्होंने लगाया। तो डेढसास के देवर से बात हुई। उसे यह सूचना दी गई थी। शनिवार को उसे बटालियन में गाड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजनांदगांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
पूरी ट्रेन में की खोजबीन
इस टीम के साथ गए डिप्टी कमांडेंट रवि कुर्रे ने बताया कि दल में मध्यप्रदेश के 600 और छत्तीसगढ़ 520 मिलाकर कुल 1120 जवान ड्यूटी में कर्नाटक गए हुए थे। नितराज भी उन्हीं की बोगी में था। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे वह बातचीत करते हुए गेट के पास गया। रात काफी हो चुकी थी। सभी सो रहे थे। सुबह ट्रेन जब नागपुर पहुंची तब पता चला कि नितराज लापता है। उसका मोबाइल भी बंद था। इसके बाद पूरे ट्रेन में उसकी खोजबीन की गई। सेट में पाइंट चला लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। नागपुर स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल में लगाया गया तो किसी जीआरपी के जवान ने फोन उठाया। तब जानकारी मिली कि तेलंगाना के रामागुंडम के रेलवे ट्रैक पर जवान का शव मिला है। इसके बाद उसके मौत की पुष्टि हुई।