पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सलियों ने डिपो में लगाई आग, बैनर टांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़चिरौली में नक्सलियों का उत्पात जारी है। बीते माह 40 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बौखलाए नक्सली वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार तड़के गढ़चिरौली जिले के तलवाड़ा क्षेत्र में स्थित वन विभाग के डिपो में रखी लकड़ियों में आग लगा दी गई। इसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह पुलिस व वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों ने वहां पोस्टर और बैनर भी टांगे हैं।

तलवाड़ा के डिपो में 10 दिन पहले ही नक्सलियों ने आग लगाई थी। सूत्रों की मानें तो दो दर्जन से ज्याद नक्सली रात 11 बजे वहां पहुंचे। वनकर्मियों के साथ इस दौरान मारपीट की भी जानकारी मिली है। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने परचे फेके हैं। साथ ही मौके पर बैनर भी टांगा है। विभागीय अफसरों की मानें तो आग से हजारों की इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई।

काम बंद की चेतावनी: लाल बैनर में नक्सलियों ने फारेस्ट अफसरों को काम बंद करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मियों को जंगल में प्रवेश बंद करने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। उन्होंने कसनासुर, नैनेर जंगल में हुए मुठभेड़ को भी फर्जी बताया है।

वन विभाग के डिपो को बनाया निशाना।

चुनाव को लेकर अलर्ट

भंडारा-गोंदिया लोकसभा में 28 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। गोंदिया के अलावा गढ़चिरौली के साथ राजनांदगांव जिले को भी अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को ही इस संबंध में गोंदिया में पुलिस की ज्वाइंट बैठक भी हुई है। इसमें बॉर्डर के इलाके में पुलिस को सर्चिंग के साथ मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अलर्ट जारी कियाहै

गोंदिया लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ज्वाइंट बैठक में निर्देश दिए गए हैं। इस लिहाज से सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। वायपी सिंह, एएसपी नक्सल ऑपरेशन

खबरें और भी हैं...