डोंगरगढ़|ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोलिहापुरी में चुनाव में सम्मन लाल वर्मा निर्विरोध अघ्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पररामेश्वर मंढावी, बिटानबाई साहू निर्वाचित हुई। संचालक मंडल के रूप मेें शशिकांत द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, टोमन सिंह वर्मा, कल्याण सिंह चंद्रवंशी, पन्नालाल साहू, पुनियाबाई, पुरुषोत्तम वर्मा, लोकेश्वर साहू, निर्वाचित घोषित किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी एके अग्रिहोत्री ने बताया कि सहकारी सोसायटियों के प्रतिनिधियों के रूप मेें शशिकांत द्विवेदी जिला सहकारी केंद्रीय बैक मर्या. राजनांदगांव छग.राज्य सहकारी विपणन संध रायपुर व इफ्को नई दिल्ली, लकेश्वर साहू जिला सहकारी संघ मार्या. राजनादगांव, टोमन सिंह वर्मा, कृभको नई दिल्ली, प्रदीप शर्मा डोंगरगढ़ विपणन प्रक्रिया सहकारी समिति मर्या.के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।