पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौड़ीकरण में हटाईं गईं 75 दुकानें, नहीं दिया ठिकाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुरिया बंजारी रोड चौड़ीकरण के लिए 75 दुकानों को हटाया गया था। जिनका व्यवस्थापन अभी तक नहीं किया जा सका है। ऐसे में व्यापारियों को परिवार के पोषण की चिंता सताने लगी है। इस मामले को संज्ञान में लेते सांसद अभिषेक सिंह के मामले का जल्द निपटारा करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है।

सांसद के निर्देश पर कलेक्टर भीम सिंह ने शनिवार को छुरिया बंजारी रोड़ का अवलोकन किया, उन्होंने दुकानदारों को शीघ्र ही व्यवस्थापित करने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि दुकानदारों ने सांसद से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने कहा था कि वे सालों से इस स्थान पर व्यवसाय कर अपने परिवार का पोषण कर रहे थे। सड़क चौड़ीकरण के लिए उनकी दुकानों को हटा दिया गया। जिससे उनके सामने परिवार के पोषण की समस्या आ गई है।

खबरें और भी हैं...