राजनांदगांव|संकट के बीच मोंगरा बैराज से निस्तारी और जलापूर्ति के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थिति विकट है। लेकिन बैराज से कम दूरी वाले इलाकों में जल स्रोत की स्थिति लबालब है। बैराज से लगातार पूर्ति होने की वजह से इन दिनों अंबागढ़ चौकी शिवनाथ एनीकट से पानी छलक रहा है। आसपास के लोग भी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।