अंबागढ़ चौकी|कम्युनिटी पुलिसिंग योजना एवं जिला विधिक सेवा राजनांदगाव के तहत भागीदारी कार्यक्रम अंबागढ़ चौकी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्र न्यायाधीश राजनांदगाव निर्मल मिंज व प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबागढ़ चौकी, अविनाश त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा राजनंदगांव अंजली सिंह एवं अन्य अधिवक्ता चौकी द्वारा ग्रामीणों एवं पैरालिगल वाॅलेंटियारो कि 150 लोगों कि उपस्थिति में कानून के संबंध में पुस्तक अन्य सामग्री वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन पर अति.पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, तारकेश्वर पटेल एएसपी मानपुर, एसडीओपी अंबागढ़ चौंकी योगेश साहू के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक में शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए महिलाओं को महिला संबंधी अपराध एवं मोटर वाहन दुर्घटना के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न महिला संबंधित अपराधों से अवगत कराया गया। ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा राजनांदगाव एवं जिला पुलिस द्वारा विकास में भागीदारी बनने लोगों को जागरूक किया गया तथा अंबागढ़ चौकी से 12वीं में बोर्ड पेपर में छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली आस्था लाटा को डीजे ने सम्मानित किया।