डोंगरगांव. छात्रों को पुलिस अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भास्कर न्यूज | डोंगरगांव
ग्राम पंचायत कोकपुर में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा आपकी पुलिस आपके द्वार के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव के सरपंच उमा लाउत्रे, सभापति जप. मीना साहू, महिला कमांडो गांव के वरिष्ठ नागरिक व महिला-पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ताकेश्वरा पटेल, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी योगेश साहू के मार्ग दर्शन पर गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और गांव में आने वाले सोने चांदी साफ करने वालों पर विश्वास न करने, फर्जी काल, बैंक एटीएम कार्ड फ्रॅाड, नौकरी लगाने पर विश्वास न करने, पैसा दुगुना कर दूंगा, लक्की नंबर पर लाटरी, मोबाइल टावर वाले कॉल, आधार लिंक कराने के नाम पर कॉल पर विश्वास न करने बताया गया। साथ ही साथ गांव में चल रहे जुआ, शराब, सट्टा की सूचना देने कहा। गांव के शासकीय हाई स्कूल में प्रावीण्य एवं स्कूल टॉपर कक्षा 12 वीं का प्रथम वेणु साहू, द्वितीय पुष्पा सिन्हा, कक्षा 10वीं का प्रथम टामेंद्र पटेल, द्वितीय दिग्विजय पढौती एवं अनंत विद्या पीठ स्कूल कोकपुर के 5 वीं में प्रथम तुषार यादव प्राप्त किए जिन्हें डोंगरगांव थाना राजनांदगांव पुलिस ने सम्मानित किया।