भास्कर न्यूज | गंडई पंडरिया
पंडरिया में गत दिनों आंधी तूफान आने से गरीबों का घर से टिन सेट उड़ जाने के कारण गरीब परिवार बाहर में गुजर बसर कर रहे हैं। टिन शेड उड़ने के कारण टिन से दो लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। जिसे बुध्वंतीन यादव पति राजू यादव, तामेश्वरी गोड़ पिता पंचराम गोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। उनका उपचार अभी चल रहा है।
आंधी तूफान से पंडरिया का 30 बिजली पोल गरने से 05 दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ा। प्राकृतिक आपदा आने से जन हानि के साथ-साथ आर्थिक नुकसान हुआ है। इसकी पूर्ति के लिए शनिवार को वार्ड पार्षद बालकिशन यादव ग्रामीणों के साथ तहसील ऑफिस पहुंच कर नायब तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता को इस बात से अवगत कराया। तब तहसीलदार ने तत्काल पंडरिया पहुंच कर वस्तु स्थिति देख कर जल्द से जल्द शासन से मुआवजा देने की बात कही।
इस अवसर पर तहसीलदार ने टिन से गंभीर रूप से घायल बच्ची के घर जाकर प्राथमिकता के आधार पर उनको भी मुआवजा देने का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार में पटवारी विकल्प यदु, कोटवार ईश्वर मानिकपुरी, उधोदास डहरिया, कांति बाई नामदेव, छोटे खान, मुकेश नामदेव, भोलादस डहरिया, महेश नेताम, अलख साहू, तुकेश यादव, राधेश्याम यादव, मंगला यादव, शांति बाई गोड आदि उपस्थित थे।