राजनांदगांव| इंडो नेपाल सीरीज के लिए जिले के 8 डॉजबाल खिलाडिय़ों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। ये खिलाड़ी 23 एवं 24 मई को नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन खिलाडिय़ों का चयन इलाहाबाद में आयोजित राष्ट्रीय डॉजबाल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाडि़यों में बालक वर्ग से आवेग श्रीवास्तव, हितेश यादव, सांईवश तथा बालिका वर्ग में निकिता यादव, माधुरी पाल, प्रियंका यादव, शुब्रता श्रीवास्तव एवं त्रिवेणी उप्पाड़ा शामिल हैं।
इस चयन पर अखिलेश मिश्रा, रितेश देवांगन, पूनाराम यादव, विमल शर्मा, प्रफुल्ल इंदौरकर, राकेश यादव, डॉ. चंदन सिंह, आशीष यादव, आदर्श गुप्ता, राहुल सोनसाकरा, पिन्टू गुप्ता, तरुण भास्कर गुप्ता, हिमांशु सिन्हा, राहुल जैन, विवेक साव, आशीष श्रीवास्तव, निसार अब्बास, तरनजीत सिंह, अंकुर सिंह चंदन साहू ने हर्ष जताया है।
राजनांदगांव. इंडो नेपाल सीरीज के लिए चयनित दल।