श्री सत्यनारायण मंदिर समिति पिछले अनेक वर्षों से पुरुषोत्तममास के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पुरुषोत्तममास के अवसर पर शनिवार को श्याम के दीवाने के नाम से विख्यात निखिल-श्याम की जोड़ी ने रंग पंचमी के उत्सव के भजनों से उपस्थित भक्तो को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान फूलो, इत्र की भक्तो ने होली खेलकर रंगोत्सव का भरपूर आनंद प्राप्त किया।
ज्येष्ठ पुरुषोत्तममास के प्रथम पखवाड़े में 16 मई से प्रतिदिन भजन-मंगलपाठ, उत्सव के सफल आयोजन संपन्न हो रहे हैं। रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध भजन गायिका संध्या राजपूत एवं राधा-कृष्ण महिला मंडल के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में सक्रिय शोभा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, साधना गांधी एवं शशि अग्रवाल ने बताया कि श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के पवन लोहिया आदि मौजूद रहे।
राजनांदगांव. निखिल श्याम का भजन सुनने के लिए जुटे क्षेत्र के लोग।