पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेत और चूना पत्थर से लदे 6 वाहनों को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज का अवैध परिवहन करने वालों पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग की टीम को रतजगा करना पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर रेत और चूना पत्थर भरकर अवैध परिवहन कर रहे 6 वाहनों की जब्ती बनाई। खनिज से भरे वाहन थाना परिसर में खड़े किए गए हैं।

रात के अंधेरे में अवैध परिवहन होने की लगातार शिकायत मिलने की वजह से खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम से ही घेराबंदी शुरू की। डोंगरगांव क्षेत्र में सीजी08 वी 6129 वाहन का चालक कैलाश कुमार चूना पत्थर लेकर आ रहा था। टीम ने रोककर पूछताछ की तो उसके पास रॉयल्टी पर्ची नहीं थी। टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन मालिक का नाम मदन साहू बताया गया है। वाहन सीजी08एएफ-0467 का चालक झाड़ूराम भी अवैध रूप से चूना पत्थर का परिवहन करते पकड़ में आया। इसी क्षेत्र में ही टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 3178 को रोका और तलाशी ली। इस वाहन में भी चूना पत्थर भरकर परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक नीलकंठ ने वाहन को नवीन कुमार जैन का होना बताया। वाहन सीजी 08 एल 3677 का चालक नरेश कुमार बिना रॉयल्टी के रेत भरकर ले जाते हुए पकड़ में आया। डोंगरगांव क्षेत्र के बाद खनिज विभाग की टीम ने आधी रात को सुकुलदैहान क्षेत्र में दस्तक दी। इस क्षेत्र में सीजी 07 सीए 4831 का चालक चुम्मन लाल अवैध रूप से चूना पत्थर लेकर जा रहा था।

रातभर सक्रिय रही टीम

खनिज का अवैध परिवहन रोकने के लिए टीम रातभर जागती रही। जब्त 2 वाहनों को तुमड़ीबोड़ और चार वाहनों में डोंगरगांव थाना परिसर में खड़े किया गया है। एफएल नागेश, खनिज निरीक्षक

खबरें और भी हैं...