राजनांदगांव|भारतीय खेल प्राधिकरण दक्षिण क्षेत्र बेंगलुरु में संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना में हॉकी, एथलेटिक, ताइक्वांडो एवं एथलेटिक खेलों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण दक्षिण क्षेत्र मैसूर रोड, बेंगलुरू में 21 से 24 मई तक आयोजित की गई है। इस चयन ट्रायल में 14 से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
नेशनल स्पोट्र्स फेडरेशन द्वारा आयोजित अधिकृत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम 4 स्थान प्राप्त खिलाड़ी या ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी में और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी, इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा आयोजित अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।