पुरुषोत्तम मास में स्वयं-भू लिंगेश्वर की महापूजा, प्राकट्य उत्सव मनाया
राजनांदगांव|ग्राम भाठागांव में पुरुषोत्तम मास में स्वयं-भू लिंगेश्वर महादेव का दर्शन करने लोगों की भीड़ उपस्थिति रही। ग्रामवासियों ने पुरुषोत्तम मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान स्वयं-भू लिंगेश्वर का प्राकट्य उत्सव मनाया। मंदिर समिति के नरोत्तम साहू ने बताया कि पूजारी विजेन्द्र गोसाई द्वारा भगवान लिंगेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक सहित शिव स्त्रोत का पाठ कर आज भजन-पूजन के बीच प्रकट्योत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण में दिन भर महामृत्युंजय जाप, शिव सहस्त्र नाम एवं रामकथा जाप का क्रम जारी रहा। गोसाई ने द्वारा श्रद्धालुओं को स्वंभू लिंगेश्वर महात्म्य की कथा बताकर भक्तों को भगवान शिव-शंकर भक्ति में अवगाहन कराया गया।