पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सम्मेलन में संस्कारधानी के साहित्यकारों ने छोड़ी छाप

सम्मेलन में संस्कारधानी के साहित्यकारों ने छोड़ी छाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई के तत्वावधान में साहू मित्र सभा सुपेला भिलाई नगर में प्रांतीय साहित्य सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं प्रतिभा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संस्कारधानी से 30 साहित्यकारों ने भाग लेकर अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

मंच के संस्थापक रंजन सार्वा, हास्य व्यंग्य कवि धमतरी के 60वां जन्म दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बलदाऊ राम साहू, सचिव छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग थे एवं अध्यक्षता फूलचंद साहू अध्यक्ष कर्मा सेवा समिति भिलाई नगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हंसा शुक्ला साहित्यकार एवं प्राचार्य स्वरूपानंद महाविद्यालय भिलाई एवं नवी मोनिका पाण्डेय नगर निरीक्षक एवं प्रभारी महिला सुरक्षा सेल उपस्थित थी। द्वितीय सत्र सरस प्रतिभा कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि भिलाई के महापौर देवेन्द्र यादव थे। उन्होंने अायोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों के जरिए लोग साहित्य से जुड़ेंगे।

इस साहित्यिक आयोजन में राजनांदगांव जिला इकाई के संयोजक वीरेंद्र तिवारी वीरू, अध्यक्ष लखन लाल साहू, सचिव ओमप्रकाश साहू, महेन्द्र कुमार बघेल, अरविंद कुमार लाल, विजय गुप्ता, एपी मिश्रा जनता, गजेंद्र हरिहारनो, नंद कुमार साहू, राजकुमार चौधरी, संतू राम गंजीर, मनोज शुक्ला, शैल शर्मा, माला गौतम, अनिल कसेर, ग्वाला यादव, गणेश मंडावी, धनराज साहू, लच्छू राम साहू आदि मौजूद रहे।

राजनांदगांव.भिलाई में प्रांतीय साहित्य सम्मेलन, सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

खबरें और भी हैं...