संचार क्रांति योजनांतर्गत परिवार के एक वरिष्ठ महिला सदस्य को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाने को लेकर 21 से 25 मई तक सुबह साढ़े 10 से शाम बजे तक वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं। आवेदन भराने कर्मचारियों का दल बनाया गया है।
वार्ड नं. 1 के लिए कर्मा भवन में, वार्ड नं. 2 के लिए नया ढाबा में, 3 व 4 के लिए चिखली स्कूल, 5 व 6 के लिए सामुदायिक भवन मोतीपुर, वार्ड नं. 7 के लिए शंकरपुर तालाब के पास मंदिर में, वार्ड 8, 9 व 10 के लिए आयुर्वेदिक औषधालय स्टेशन पारा, वार्ड नं. 11 के लिए बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा, 12 के लिए सामुदायिक भवन गौरीनगर, 13 के लिए वेसलियन स्कूल, 14 के लिए राम मंदिर मिल चाल, 15 व 16 के लिए बौद्ध विहार तुलसीपुर, 17 के लिए पूनम कालोनी मंदिर में, 18 के लिए पेंड्री स्कूल, 19 के लिए पार्षद कार्यालय वीआईपी रोड में, 20 के लिए सिंधु भवन लालबाग में शिविर लगाया जा रहा है। वार्ड नंबर 21, 22 के लिए पुत्री शाला स्कूल, 23 के लिए आयुर्वेदिक औषधालय गुड़ाखू लाइन, 24 व 26 के लिए सत्यनारायण धर्मशाला, 25 के लिए कन्या शाला भरकापारा, 27 के लिए काली बाड़ी मंदिर गायत्री स्कूल के पास, 28 के लिए कांजी हाउस कन्हारपुरी, 29 व 30 के लिए सामुदायिक भवन लखोली, 31 के लिए हाट बाजार, 32 व 33 के लिए ब्राहम्ण पारा पार्षद कार्यालय, 34 व 37 के लिए गंजपारा स्कूल, 35 व 42 के लिए नंदई स्कूल, 36 के लिए पिंकी भवन के बाजू में, 38 के लिए सामुदायिक भवन बसंतपुर, 39 के लिए कौरिनभांठा, 40 के लिए बजरंग मंदिर बसंतपुर, 41 के लिए इंदिरा नगर पानी टंकी, 43 के लिए सामुदायिक भवन लखोली, 44 के लिए सिंगदई स्कूल व 45 के लिए हल्दी में शिविर लगाया जा रहा है।