खूबचंद, नीलू आज बालोद जिला के प्रवास पर
राजनांदगांव| बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख एवं राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा 17 मई को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। विकास यात्रा के दुर्ग संभाग प्रभारी पारख एवं शर्मा बालोद शहर अंतर्गत स्थित कबीर भवन में दोपहर 3 बजे से विकास यात्रा संबंधी बैठक को संबोधित करेंगे। बालोद जिला में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के आगमन को लेकर की गई पूर्व तैयारियों का जायजा लेंगे।