3640 को हाई बीपी की शिकायत फल, हरी सब्जियां खाने की सलाह
राजनांदगांव|विश्व रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जाएगा। हमर स्वास्थ्य एप के सर्वे में जिले में 3640 लोगों में उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली है। डॉक्टरों की मानें तो हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के अलावा फल और हरी सब्जियों का सेवन करना बेहद जरूरी है। साथ ही योग करने से भी लोगों को बीमारी से राहत मिलेगी।
हेल्थ चेकअप के लिए शिविर सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे हैं। अभी तक 700 से अधिक कैंप लगाए जा चुके है। जिसमें 55,284 अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। 3640 को हाई बीपी की शिकायत मिली है। डॉ. सीएस मोहबे की मानें तो हमारे ब्लड प्रेशर का उच्चतम स्तर 120 एमएम (मिलीमीटर) और निम्नतम स्तर 80 एमएम तक ही सामान्य समझा जाता है। उम्र, फैमिली हिस्ट्री, मोटापा, सोडियम, खासकर नमक का अधिक सेवन, शराब का सेवन, एक्सरसाइज की कमी इत्यादि हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकते हैं। इस पर नियंत्रण के लिए हमें उपचार प्रकिया को अपनाना चाहिए। धूम्रपान और शराब का सेवन करना तुरंत छोड़ना जरूरी है।