आरटीई में आवेदन के लिए स्टेट स्कूल में लगा शिविर
शिक्षा के अधिकार के लिए आवेदन के लिए विभाग ने बुधवार को स्टेट स्कूल परिसर में शिविर लगाया। जहां से पालकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई। इसके अलावा बीईओ कार्यालय में भी फ्री सेवा केंद्र खोला गया है। जहां से कोई भी पालक आरटीई के लिए आवेदन कर सकते है।
स्टेट स्कूल में लगे शिविर में बड़ी संख्या में इलाके के पालक अपने बच्चों के एडमिशन की उम्मीद से आवेदन करने पहुंचे। जिले में आरटीई के तहत लगभग 2100 सीट है। इसके लिए अब तक 2500 के आसपास जमा हो चुके है। 25 मई तक आवेदन का पोर्टल खुला रहेगा। इसमें पालक अपने बच्चों के दाखिले को लेकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के चलते इस बार बोगस आवेदन की संख्या भी कम हो रही है। पोर्टल स्कूलों से दूरी व बच्चों की उम्र के आधार पर आवेदन तत्काल रिजेक्ट कर दे रहा है। इससे बेवजह आवेदनों की संख्या बढ़ने की स्थिति कम ही रहेगी।