पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अर्चना और नेहा ने दी भजनों की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास के पहले दिन बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इस दौरान स्थापना, पूजन, अभिषेक एवं हवन का कार्य मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद लोहिया ने कराया। दोपहर को त्रिमूर्ति मंदिर के आचार्य पंडित कुंजबिहारी के सानिध्य में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री अर्चना एवं नेहा द्वारा सुमधुर संगीतमय सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ किया गया। इस दौरान विविध भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु माता-बहनें एवं भक्त नृत्य करने लगे।

श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पावन ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के प्रथम पखवाड़े में प्रतिदिन विविध धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 17 मई को अपरान्ह साढ़े 3 बजे से महासर वाली देवी का मंगलपाठ, देवी के स्थानीय भक्तों द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य रामकिशन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष हरीश ने आम लोगों से उपस्थिति की अपील की। समिति के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया इस 14 दिवसीय आयोजन प्रतिदिन दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...