पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हॉकी स्टेडियम के 4 में से 1 ही बोर चालू, टर्फ में नहीं डल पा रहा पानी

हॉकी स्टेडियम के 4 में से 1 ही बोर चालू, टर्फ में नहीं डल पा रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम लोगों की तरह इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहा है। 18 करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम में मौजूद चार में से तीन बोर बंद हो गए हैं। एकमात्र बोर से ही पानी आ रहा है, लेकिन इसकी धार भी पतली हो गई है। इसकी वजह से स्टेडियम के टर्फ में पर्याप्त पानी नहीं डल पा रहा है। खिलाड़ियों को सूखे टर्फ में ही प्रैक्टिस करना पड़ रहा है।

स्टेडियम में पानी नहीं होने खेल एवं युवा कल्याण विभाग नगर निगम से टैंकर के माध्यम से पानी मंगा रहा है। इसी पानी को पंप से टर्फ पर डाला जा रहा है। इस वजह से टर्फ की क्वालिटी भी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से बने स्टेडियम के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर कोई भी ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। टर्फ के अलावा यहां प्रैक्टिस के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे खिलाड़ी या तो अपने घर से पानी लेकर स्टेडियम पहुंच रहे हैं या स्टेडियम में निगम द्वारा टर्फ में डालने के लिए मंगाया जा रहा पानी पी रहे हैं। जबकि स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी जारी है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों व कोच को स्टेडियम में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

टर्फ को नरम बनाए रखने दोनों टाइम पानी जरूरी: एस्ट्रोटर्फ के मापदंड के मुताबिक इसे दोनों टाइम पर्याप्त पानी देना जरूरी है। गर्मी व धूप बढ़ने के साथ पानी की सिंचाई और भी बढ़ानी होती है। लेकिन हाल में केवल शाम की प्रैक्टिस के पहले औपचारिक तौर पर पानी डाला जा रहा है। यह भी पूरे मैदान को कवर नहीं कर पा रहा है। एक बोर ही चालू है उसमें भी पानी कम आ रहा है।

राजनांदगाव.18 करोड़ रु. की लागत से बने हॉकी स्टेडियम में समस्याएं बढ़ी।

हालत ऐसी, स्वीमिंग पूल में भी टैंकर से डाल रहे पानी

इधर 3.50 करोड़ रुपए से बने स्वीमिंग पूल भी जलसंकट से गुजर रहा है। मार्च में ही स्वीमिंग पूल के लिए किए गए बोर ने साथ छोड़ दिया है। इन बोरों से पानी का फलो बिलकुल कमजोर हो गया है। जिसके चलते निगम पूल में टैंकर के माध्यम से पानी डाल रही है। पूल में वाटर लेवल बनाए रखने के लिए रोजाना निगम से टैंकर पानी लेकर पूल पहुंच रहा है। गर्मी बढ़ने और बोर ड्राइ होने के बाद यह समस्या और भी बढ़ जाएगी।

निगम से टैंकर मंगा रहे

स्टेडियम में एकमात्र बोर चल रहा है, इससे टर्फ में पानी डाला जा रहा है। बोर का पानी पीने लायक नहीं है, इसके चलते खिलाड़ियों के लिए निगम से टैंकर मंगाया जा रहा है। किशोर मेहरा, प्रभारी सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग

खबरें और भी हैं...