राजनांदगांव| रामाधीन मार्ग निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुशील कोठारी के पुत्र श्रेयांस कोठारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मठपारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां भाजपा नेता खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, लीलाराम भोजवानी, सकल जैन समाज के अध्यक्ष नरेश डाकलिया, सुनील बरड़िया, डॉ.पुखराज बाफना, बल्देव सिंह भाटिया, तेरापंथ जैन समाज से इंदरचंद कोठारी, दुर्ग के प्रकाश गोलछा और महावीर लोढा, रायपुर के नरेंद्र दुग्गड़, भिलाई के दानमल पोरवाल ने श्रद्धांजलि दी। संचालन डॉ.चंद्रकुमार जैन ने किया। वहीं प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा रायपुर नाका स्थित भवन में स्व.श्रेयांस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, संरक्षक दीपक बुद्धदेव, सीएल जैन सोना, विनेश चोपड़ा, सचिव अनिल त्रिपाठी व पदाधिकारी मौजूद रहे।