पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल की जमीन पर भाजपा नेता ने बना लिया मकान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़ ब्लाॅक के पांडादाह में भाजपा नेता पर स्कूल की जमीन में कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से ऑनलाइन पोर्टल में की है। सीएम से शिकायत के बाद मामले की जांच और कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने खैरागढ़ तहसीलदार को निर्देशित किया है।

शिकायत के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि है कि भाजपा नेता व जनपद सदस्य रामेश्वर रामटेके ने हायर सेकंडरी स्कूल के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर लिया है। स्कूल के लिए साढ़े 5 एकड़ की जमीन आवंटित की गई है। जिसे रामटेके अपना बताकर मकान का निर्माण शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में स्थानीय स्तर पर इसका विरोध किया गया, सरपंच से भी मामले की शिकायत की गई। लेकिन आपसी सांठगांठ के चलते सरपंच ने भी मामले को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते भाजपा नेता रामेटेके का मकान अब पूर्णता की ओर है।

अब इस मामले में ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करने और स्कूल की जमीन को भाजपा नेता के कब्जे से स्वतंत्र कराने की मांग की है। ऑनलाइन पोर्टल में हुए शिकायत का सीएम कार्यालय में तत्काल संज्ञान लिया गया है, जिस पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र भेजा गया है।

सीएम से हुई शिकायत

जांच के लिए निर्देश मिले

शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए निर्देश मिला है। शिकायत के संबंध में जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अरुण सोनकर, तहसीलदार खैरागढ़

खबरें और भी हैं...