पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध खनन, मोहारा सहित आसपास से 13 वाहन जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध खनन व परिवहन में लगे 13 वाहनों को जब्त किया है। इसमें मोहारा में शिवनाथ नदी से ही रेत निकालते 7 वाहनों को पकड़ा गया है। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने कार्रवाई की।

मोहारा में शिवनाथ नदी पर बगैर परमिशन खनन करते टीम ने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 वाय 4867, सीजी 06 ए 3182, सीजी 08 एडी 4412 को पकड़ा है। इसके अलावा यहीं से चार अन्य गाड़ियों को भी पकड़ा गया है। इनमें से कुछ ट्रैक्टरों में नंबर ही नहीं थे। सभी गाड़ियों के माध्यम से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी तरह टीम ने तुमड़ीबोड़ ईट का अवैध परिवहन करते सीजी 04 डीपी 7270 पर कार्रवाई की है। इसके अलावा रेत के अवैध खनन और परिवहन में जुटे मुढ़पार नाला से तीन माजदा क्रमांक सीजी 08 एल 3562, सीजी 08 एल 3563, सीजी 08 एल 1293 के साथ दाे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 07 एन 3844 व सीजी 08 पी 3006 पर कार्रवाई की है।

रिटेनिंग वॉल में खपाने वालों पर कार्रवाई नहीं

खनिज विभाग ने शिवनाथ नदी व आसपास के नालों से निकल रही रेत के परिवहन पर तो कार्रवाई की है। लेकिन नियम विपरीत मोहारा नदी से रेत खोदकर रिटेनिंग वॉल में खपा रहे ठेकेदार पर किसी तरह की सख्ती नहीं बरती जा रही है।

खबरें और भी हैं...