राजनांदगांव|अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गुरुवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कांबिंग गश्त चलाया। इसमें निगरानी शुदा व गुंडा बदमाशों को दबोचा गया। पुलिस के औचक निरीक्षण में 24 निगरानी व 35 गुंडा बदमाश अपने घरों में दुबके मिले। वहीं 10 बदमाशों के जेल में होने, 13 बदमाशों के जिले से बाहर होने व 2 के फरार होने की जानकारी मिली। लगातार हो रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने इस तरह के औचक निरीक्षण व गुंडा बदमाशों की जानकारी जुटाने की बात कही है।