राजनांदगांव|दुर्ग-रसमड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार रात 8.40 बजे से दरम्यानी रात12.40 बजे तक 4 घंटे तक अपग्रेडेशन कार्य किया गया।
दुर्ग से रात 11.45 बजे छूटने वाली 18239 गेवरारोड-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को लगभग 1 घंटा दुर्ग में स्टेशन में रोका गया। रात दुर्ग से 12.45 बजे छूटने वाली 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को भी 30 मिनट तक दुर्ग स्टेशन में रोका गया। 68721 रायपुर-डोंगरगढ मेमू को दुर्ग में समाप्त किया गया। इसी तरह डोगरगढ़ से रात 9.40 बजे छूटने वाली 68723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द रही। 19 मई को 68730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू दुर्ग से रायपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इसी रोज 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू दुर्ग से रवाना होगी।