डोंगरगांव इलाके में अर्जुनी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की है। ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। सिंगदई निवासी 26 वर्षीय रुपेश निषाद और भोथली निवासी 24 वर्षीय धनेश कुमार मोपेड से डोंगरगांव से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर में रुपेश की मौत हो गई, वहीं धनेश को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में दाखिल किया गया है। घटना के बाद एबुलेंस से दोनों को हाॅस्पिटल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रुपेश ने दम तोड़ दिया था। इधर धनेश की हालत को भी नाजुक बताया जा रहा है। रात हो जाने और सुनसान इलाके के चलते ठोकर मारने वाले वाहन को किसी से नहीं देखा। डोंगरगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।