राजनांदगांव|छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का दो दिवसीय प्रांतीय महासम्मेलन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन 9 और 10 जून को वीर सावरकर सभाकक्ष कवर्धा में आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती भाई वैष्णव और कमला वैष्णव अध्यक्षता करेंगी। हनुमान पाठ के साथ नगर भ्रमण होगा। महासचिव लखनदास वैष्णव ने बताया कि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सांसद अभिषेक सिंह मौजूद रहेंगे।