पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सालभर पहले सर्वे कर तैयार कर लिए गए थे 2450 आबादी पट्‌टे, पर बांटे नहीं, अब विकास यात्रा में वितरण की मंशा

सालभर पहले सर्वे कर तैयार कर लिए गए थे 2450 आबादी पट्‌टे, पर बांटे नहीं, अब विकास यात्रा में वितरण की मंशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालभर पहले सर्वे के बाद शहरी क्षेत्र के 8 ग्रामीण वार्डों में वर्षों से काबिज 2450 परिवारों के लिए आबादी पट्‌टा तैयार कर लिया गया था। लेकिन प्रशासन ने इसे लोगों को वितरित नहीं किया। अब विकास यात्रा के दौरान पट्‌टा वितरण की तैयारी है। हालांकि अफसर इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पट्‌टे तैयार हैं, निर्देश मिलने के बाद ही वे वितरण करेंगे।

आबादी पट्टा उन लोगों को दिया जाएगा जो वर्षों से सरकारी जमीन पर काबिज है लेकिन उनके पास उस जमीन को लेकर कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। यानी वे जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं लेकिन उनके पास इस बात का प्रमाण नहीं है कि वे वहां रहते हैं। इस बात को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने ऐसे सभी परिवारों को पट्‌टा देने का निर्णय लिया। आबादी सर्वे को लेकर तीन वर्षों से प्रक्रिया चल रही है। तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट देने कहा गया। मुख्यमंत्री आबादी पट्‌टा योजना के तहत निगम क्षेत्र के 8 ग्रामीण वार्ड नवागांव, सिंगदई, हरदी, रेवाडीह, कन्हारपुरी में सर्वे कर 2450 परिवारों को पट्‌टा तैयार किया गया। लेकिन बांटे नहीं गए।

मुख्यमंत्री आबादी पट्‌टा योजना के तहत शहरी क्षेत्र के 8 ग्रामीण वार्ड वार्डों का हुआ था सर्वे

दूसरों जिलों में योजना बनी यहां हो रही उलझन

विकास यात्रा में पट्टा दिए जाने की तैयारी है। विकास यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला कनेक्शन, बीज के मिनी किट, कृषि यंत्र, राशन कार्ड के साथ ही आबादी पट्‌टा भी दिया जाएगा। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि आबादी पट्‌टों का वितरण करेंगे। दूसरे जिलों में योजना बन चुकी है, लेकिन यहां उलझन की स्थिति है।

निर्देश मिलने पर करेंगे वितरण

जानकारी देने से कतरा रहे अधिकारी

जानबूझकर विकास यात्रा में पट्टा बांटने का मतलब हर कोई समझ रहा है। आम लोगों के साथ ही अधिकारियों को भी इसकी वजह पता है लेकिन इधर अधिकारी इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से कतरा रहे हैं। अफसर कह रहे है कि ऊपर से निर्देश मिलने के बाद ही पट्‌टा का वितरण किया जाएगा।

सर्वे के बाद शहरी क्षेत्र के लिए आबादी पट्‌टा तैयार कर लिया गया है। शासन अभी कोई ऐसा निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलने के बाद पट्‌टे का वितरण किया जाएगा। जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर

क्या है नजूल भूमि, जानिए पट्‌टा की उपयोगिता

किसी भी सरकारी जमीन पर जब किसी परिवार को आवास बनाकर रहने की अनुमति दी जाती है तब उसे दस्तावेज दिए जाते हैं। इसे ही नजूल पट्‌टा कहा जाता है। इस पट्‌टे की समय सीमा होती है। कुछ रकम की अदायगी के बाद नवीनीकरण होता है। पट्‌टा से बैंक लोन ले सकते हैं। अन्य कार्यों में भी पट्‌टा उपयोगी है।

खबरें और भी हैं...