राजनांदगांव| सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 14 दिवसीय भव्य धार्मिक भजन-संकीर्तन के चतुर्थ दिवस 19 मई को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। श्री श्याम के दीवाने के नाम से मशहूर युवा गायक निखिल-श्याम की जोड़ी अपने विभिन्न साथियों के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान रंग पंचमी के संदेश के साथ भक्तों द्वारा फूलों की होली खेली जाएगी।
आयोजन से जुड़ी मधु खंडेलवाल, संध्या राजपूत एवं मंजू खोखरिया ने बताया कि महोत्सव के तृतीय दिवस चौकी की सुप्रसिद्ध भजन मंडली श्रद्धा मानस महिला मंडल द्वारा भक्तिमय सुमधुर भजनों पर उपस्थित भक्त आनंद के साथ नृत्य करने लगी।
राजनांदगांव.सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।