पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • परवेज अहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

परवेज अहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव.मोर्च के जिला उपाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत।

राजनांदगांव। जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अय्यूब गोरी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सलीम राज की अनुशंसा, सांसद अभिषेक सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की सहमति पर परवेज अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परवेज अहमद (पप्पू भाई) अपने सामाजिक सहभागिता की वजह से सक्रिय रहे हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति से अल्पसंख्यक वर्ग में खुशी की लहर है। नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष अब्दुल रहीम बाबा, शेख इरफान, नईम सोलंकी, फिरोज खान, इमरान बीबा, आसिम कुरैशी, अनस गोरी, सिद्धीक बडग़ुजर, तनवीर खान, जैनुद्दीन गोरी, जुबेर खान, आबिद मेमन, अय्यूब सोलंकी, इकराम खान, इमरान खान निजामुद्दीन, राकेश जैन, अजीम गौरी, शोएब रिजवी आदि ने हर्ष जताया है।

खबरें और भी हैं...