विकास यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 24 मई को जिले को दस्तक देंगे। हेलीकॉप्टर से सीएम का आगमन होगा। सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था करने सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
बताया गया कि सीएम दोपहर 1.30 बजे अर्जुंदा से प्रस्थान करेंगे। दो बजे छुरिया विधानसभा क्षेत्र के खुज्जी पहुंचेंगे। यहां 2.30 बजे तक स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां से रथ में सवार होकर डोंगरगांव विस क्षेत्र के ग्राम कोकपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.05 बजे यहां से रवानगी होगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे डोंगरगांव दौरा। जो शाम 4 बजे तक चलेगा। यहां भी स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां से 4.20 बजे अर्जुनी, 4.50 बजे ग्राम रामपुर (डोंगरगांव), 4.50 से 5.05 तक स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी।
शाम 5.20 बजे होगा राजनांदगांव आगमन: रामपुर से प्रस्थान करने के बाद विकास यात्रा शाम 5.20 बजे राजनांदगांव पहुंचेगी। 5.20 बजे से 6.30 बजे तक यहां पर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। सीएम का रात्रि विश्राम यहीं होगा।
जेड प्लस के साथ होंगे एनएसजी कमांडो: सीएम को सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस बल को खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे।
खूबचंद पारख और नीलू आज छुरिया डोंगरगांव व अर्जुन्दा मंडल के प्रवास
राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख एवं भंडार गृह निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा 19 मई को छुरिया, डोंगरगांव एवं अर्जुन्दा मंडल के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को देखते हुए उनके द्वारा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। दोनों सुबह 11 बजे छुरिया, दोपहर एक बजे डोंगरगांव मंडल और शाम को चार बजे बालोद जिले के अर्जुंदा मंडल के कार्यकताओं को संबोधित करेंगे।