पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भूख प्यास भूल संघर्ष करेंगे तभी बनेगी कांग्रेस सरकार, नहीं तो सहें भाजपा का अत्याचार

भूख-प्यास भूल संघर्ष करेंगे तभी बनेगी कांग्रेस सरकार, नहीं तो सहें भाजपा का अत्याचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को युवा कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर हुआ। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।

पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं इस शिविर में कोई चुनावी गुर सिखाने नहीं आया हूं बल्कि यह बताने आया हूं कि कार्यकर्ता छह माह तक भूख, प्यास और गर्मी की चिंता छोड़कर संघर्ष करेंगे तभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन पाएगी। उमेश ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी हैं। भाजपा सरकार को इसका जवाब गोलियों से नहीं बल्कि वोटों से देना है। कहा कि झीरम कांड में जो कुछ हमारे परिवार के साथ हुआ, यह किसी और के परिवार के साथ न हो। इसलिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है।

राजनांदगांव. विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल।

खबरें और भी हैं...