संचार क्रांति योजना के तहत कॉलेज स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले स्मार्ट फोन को लेकर एनएसयूआई ने दिग्विजय कॉलेज सामने झुनझुना लेकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी साल है, इसलिए सरकार कॉलेज के स्टूडेंट्स को 3जी स्मार्ट फोन का झुनझुना पकड़ा रही है। ताकि हित साध सके।
जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष राजा यादव व छात्र नेता ऋषभ निर्मलकर की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। शर्मा ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव पास आता है वैसे वैसे हमारे प्रदेश मुखिया को छात्रों की याद आने लगती है इस वर्ष भी छात्रों को टैबलेट और लैपटॉप की तरह 3 जी स्मार्टफोन देने की तैयारी है। जबकि जमाना 4जी का है। स्मार्टफोन वितरण में अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान उमेश साहू, कशिश देवांगन, विकास देवांगन, मयूर श्रीवास्तव, विजय वर्मा, आयुष मालाये आदि मौजूद थे।
राजनांदगांव. संचार क्रांति योजना को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन।
फाइनल इयर के छात्रों के लिए भी मांगा मोबाइल
कॉलेज में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्रों को भी स्मार्टफोन दिए जाने की मांग लेकर सोमवार को छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता चिंटू सोनकर, दुलेश्वर साहू, शशि साहू, रेशमा, मधुरानी, अनिल कुमार आदि ने बताया संचार क्रांति योजना के तहत शासन ने कॉलेज के प्रथम और द्वितीय (स्नातक) वर्ष और स्नोतकोत्तर के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स को स्मार्ट देने की योजना बनाई है। अंतिम वर्ष के छात्रों को योजना से पृथक रखा गया है। इससे वे नाराज है।