राजनांदगांव| गंडई में थाने के सामने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल है। सहसपुर लोहारा (कबीरधाम) निवासी परसराम साहू (23) व अमरलाल यादव (45), बालाघाट निवासी रिश्तेदार नन्हें सिंह (40) को बालाघाट के लिए बस में बैठाने आ रहे थे। तभी बाइक को ट्रक क्रमांक सीजी 07 एमसी 7133 के चालक ने ठोकर मार दी। नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमर और परस गंभीर घायल हो गए।