उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं ने संस्कारधानी की तपन बढ़ा दी है। बीते दिनों बारिश के कारण वातावरण में 30 फीसदी तक नमी बढ़ चुकी है। उमस भरी गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। इन दिनों रात भी 32 डिग्री पारे के बीच कट रही है। शनि-रविवार और रवि-सोमवार की रात 12.30 बजे से सूर्योदय तक न्यूनतम तापमान में 32 डिग्री पर टिका रहा। मंगलवार का न्यूनतम पूर्वानुमान 30 डिग्री लगाया गया है।
मौसम विभाग रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान से लेकर पश्चिमी बिहार तक द्रोणिका बनी हुई है। लेकिन इसका असर प्रदेश उत्तरी संभाग यानी बिलासपुर, सरगुजा आदि जिलों में रहेगा। सिस्टम की वजह से वहां बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिणी यानी राजनांदगांव में बादल तो छा रहे है लेकिन बारिश की संभावना कम है। सोमवार का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पर रहा। उमस से दिन और रात बेचैनी में कटी। रायपुर मौसम विभाग से वैज्ञानिक एसयू नंदनवार ने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान फिलहाल ऐसा ही रहेगा।
मौसम की अंगड़ाई
राजस्थान से लेकर पश्चिम बिहार तक बनी द्रोणिका, पर असर यहां नहीं, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश की चेतावनी
राजनांदगांव. इन िदनों धूप के साथ उमस ने हलाकान कर रखा है।
पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, शरीर को ढंक कर चलेें
तेज धूप की वजह से शहर में पराबैंगनी किरणों का प्रभाव बढ़ गया है। ये किरणें त्वचा के लिए हानिकारक होती है। इससे त्वचा के काले व झुलसने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों को शरीर को ढंककर ही बाहर निकलना चाहिए। घर से निकलने के पहले पानी पीना चाहिए। ताकी लू से बचाव हो सके।
25 से शुरू हो रहा नौतपा
इस बार नौ तपा (9 दिन) 25 मई से शुरू हो रहा है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौ तपा शुरू होता है। इस बार सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में शाम 7.53 पर प्रवेश कर जाएगा, जो 3 जून तक रहेगा। 5 मई से ज्येष्ठ का महीना शुरू हुआ है, जो 2 जून तक रहेगा। खास बात ये है कि इस बीच 5 मंगलवार का योग भी बना है, जो गर्मी की बढ़ोतरी में विशेष सहायक रहेगा।