राजनांदगांव| घुघवा साल्हे में रविवार शाम को 75 वर्षीय लखन लाल शौच लिए खेत की ओर गया था। इस बीच जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर, हाथ व पैर में चोटें लगी हैं। स्थानीय अस्पताल में बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। डिप्टी रेंजर श्यामजी मिश्रा ने बताया बुजुर्ग रहने वाला दीवानभेड़ी का है पर किसी काम से बहन के घर घुघवा साल्हे आया था।