पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • विकास यात्रा: प्रशासन की मौजूदगी में जनता को बताएंगे शासन की योजनाएं

विकास यात्रा: प्रशासन की मौजूदगी में जनता को बताएंगे शासन की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुरिया, डोंगरगांव और अर्जुंदा मंडल का दौरा कर वेयरहाउस चेयरमैन नीलू शर्मा ने विकास यात्रा में आम कार्यकर्ताओं को सहभागी बनने कहा। तीनों क्षेत्र में नीलू ने पार्टी संगठन की बैठक लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को अपने जिले में विकास यात्रा का आगमन होने पर इसका भव्य स्वागत करने की अपील की। जिले में इसका आगमन 24 मई को होना है।

यह एक ऐसा समय होगा जब मुख्यमंत्री की अगुवाई में आपकी सरकार आपके द्वार पर उपस्थित होगी। ऐसे समय में विकास यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा और आमसभा के आयोजन द्वारा शासन प्रशासन की उपस्थिति में आम जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विकास यात्रा के आयोजन में सहभागी बनकर स्वयं लाभान्वित होने एवं दूसरों को भी लाभान्वित करने का प्रयास करें। 24 मई को विकास यात्रा का आगमन छुरिया क्षेत्र में होगा। यहां से कोकपुर, डोंगरगांव, अर्जुनी, रामपुर होते हुए यह विकास यात्रा नांदगांव पहुंचेगी।

राजनांदगांव.भाजपा की बैठक के दौरान विकास या6ाके संबंध में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...