पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाली-गलौज करने से रोका तो चाकू मारकर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के शंकरपुर वार्ड में रविवार की रात 12.30 बजे चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी में घायल युवकों को मेडिकल हास्पिटल में इलाज के लिए दाखिल किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रात में स्टेशन पारा निवासी छोटू मिश्रा, राहुल उर्फ लल्ला, कुलदीप और मनीष नेताम शंकरपुर इलाके में सड़क किनारे नशे में गाली गलौज कर रहे थे। घर से बाहर हो रहे गाली गलौज को सुनकर उत्कर्ष वर्मा और शुभम शर्मा बाहर आए। उन्होंने चारों युवकों को गाली-गलौज बंद करने की बात कही। इस पर चारों आरोपियों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उत्कर्ष और शुभम पर चाकू से वार कर दिया। इसमें उत्कर्ष और शुभम के सिर, हाथ व सीने में चोट आई हैं। चाकूबाजी के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले। घायल उत्कर्ष और शुभम को परिजनों ने मेडिकल हॉस्पिटल में दाखिल कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। इधर चिखली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि गिरफ्तारी किसी की भी नहीं हुई है।

रोज बन रही ऐसी स्थिति, पुलिस पर उठ रहे सवाल: शंकरपुर इलाके में रहने वालों ने बताया कि इलाके में ऐसी स्थिति रोज बन रही है। कुछ लोगों का ग्रुप शंकरपुर रोड में पहुंचकर देर रात तक शराबखोरी करते रहते है। मना करने पर मोहल्ले वालों से विवाद करने लगते है। इसकी शिकायत भी पुलिस में हो चुकी है। बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नाइट पेट्रोलिंग भी औपचारिक ही है।

खबरें और भी हैं...